IND W VS SL W: शैफाली वर्मा ने एक साथ तोड़ा स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज का यह रिकॉर्ड
- byShiv
- 24 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में शैफाली वर्मा (69 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 7 विकेट से मात दी। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 128 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 5 मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
शैफाली वर्मा ने मैच में लगभग 203 के स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों पर 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से ये अर्धशतकीय पारी खेली। इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही शैफाली ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज को पीछे छोड़ दिया है।
शैफाली वर्मा ने आठवीं बार ये पुरस्कार अपने नाम किया। जबिक स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज सात-सात बार प्लेयर ऑफ द मैच बन चुकी हैं। इस लिस्ट में टॉप पर पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज हैं, जिन्होंने अपने कॅरियर में 12 बार इस अवॉर्ड को जीता है।
PC- espncricinfo.com






