Independence Day: सुरक्षा एजेंसियों ने किया अलर्ट, 15 अगस्त पर भारत को निशाना बना सकती हैं आईएसआई, छोटे शहर भी निशाने पर
- byShiv
- 12 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व नजदी हैं, इसको लेकर तैयारियां भी जोरों पर है। इस बीच खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के इशारे पर भारत विरोधी तत्व स्वतंत्रता दिवस के आसपास किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसमें बताया गया है कि पाकिस्तान न केवल सीमावर्ती इलाकों में बड़ा हमला करने की कोशिश कर सकता है, बल्कि देश के अंदर भी जगहों को निशाना बना सकता है। इन सूचनाओं के बीच देश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
अलर्ट किया गया जारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि आईएसआई को लगता है कि दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों का फोकस अधिकतर 15 अगस्त समारोह के आसपास होगा। आईएसआई इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रही है और स्वतंत्रता दिवस पर या उससे पहले कुछ बड़ा करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि ये तत्व पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश करेंगे। बांग्लादेश सीमा के जरिये भी आतंकियों को भेजने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा आईएसआई का मकसद टियर-टू शहरों में भी हमला करना है, जहां मेट्रो और दूसरे बड़े शहरों के मुकाबले सुरक्षा आम तौर पर कम होती है।
खबरों की माने तो अधिकारी ने कहा कि सीमापार की बातचीत से साफ पता चलता है कि आईएसआई दबाव में है। गुलाम जम्मू-कश्मीर और बलूचिस्तान जैसे इलाकों में उथल-पुथल की वजह से पाकिस्तानी सिस्टम बैकफुट पर है। वह ध्यान भटकाने की बड़ी कोशिश कर रहा है।
pc- india today





