India Alliance: दिल्ली और हरियाणा में आप के साथ चुनाव लड़ने पर कांग्रेस ने किया सस्पेंश खत्म, जान ले क्या होगा आगे

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन में कई पार्टिया शामिल थी और सबने मिलकर चुनाव लड़ा और लगभ 233 के आस पास सीटें प्राप्त की। इन सीटों के मिलने के  लगभग 10 साल बाद लोकसभा में विपक्ष को नेता प्रतिपक्ष भी मिला। बता दें की इन 233 सीटों में 99 सीट कांग्रेस को मिली है और ये सभी सीटेे गठबंधन से आई है। लेकिन अब कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इन चुनावों में ये गठबंधन कामयाब होता नहीं दिख रहा है। 

कई राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव
बता दें की आने वाले छह महीनों में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन चुनावों में ये गठबंधन टिका रहता हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी। वैसे तो लोकसभा चुनाव में एक दूसरे के साथ लड़े आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी अब एक दूसरे के साथ लड़ने के मूड में नहीं है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है दिल्ली और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है। 

क्या कहा कांग्रेस ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक इंटरव्यू में पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश से जब पूछा गया कि क्या दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होगा तो उन्होंने कहा, कोई गुंजाइश नहीं है। रमेश ने बातचीत में यह भी कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेता चाहेंगे वहां यह गठबंधन बरकरार रहेगा।

दोनों पार्टी हैं इंडिया की घटक
जानकारी के लिए बता दें की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों इंडिया’ गठबंधन के घटक दल हैं। लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने दिल्ली एवं हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन पंजाब में दोनों अलग अलग मैदान में उतरे थे। महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में ये गठबंधन कितना सफल होगा ये देखना होगा।

pc-kashmirobserver.net, businesstoday.in,business-standard.com, amar ujala, ani news