I.N.D.I.A. bloc: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी से मुलाकात के अनुरोध को किया अस्वीकार, विपक्ष के नेता को बड़ा झटका

इंटरनेट डेस्क। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई और ईएसआर को रोकने की मांग को लेकर इस समय इंडिया ब्लॉक लगातार प्रदर्शन कर रहा है। आज विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च था और सीजेआई से मिलना था। लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने राहुल गांधी के मुलाकात के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है। बता दें कि राहुल गांधी ईएसआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए सोमवार को मुलाकात का समय मांगा था।

सीजेआई ने किया इनकार
खबरों के अनुसार राहुल गांधी के आधिकारिक ईमेल के जवाब में सीजेआई ने कहा कि इस तरह की मुलाकात उचित नहीं होगी, क्योंकि जिन मुद्दों पर चर्चा की मांग की गई है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत सुप्रीम कोर्ट, प्रशासनिक स्तर पर सरकार के कामकाज में दखल नहीं दे सकता हालांकि नेताओं को अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायिक पक्ष में अदालत का दरवाजा खटखटाने की छूट है।

राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि 12 अक्टूबर को पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा। राहुल गांधी ने कहा था, दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा। उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी। लेकिन उन्हें पुलिस और बीजेपी के गुंडों, दोनों ने पीटा। ऐसा भारत हम नहीं चाहते।  सोमवार 12 अक्टूबर को, हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे।

pc- india tv hindi