INDIA Bloc: 'सड़क पर संसद' कार्यक्रम होगा आज, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया जाएगा महाभियोग
- byShiv
- 31 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर शुक्रवार को होने वाला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम एक दिन के लिए टाल दिया गया। अब यह कार्यक्रम शनिवार को होगा। राहुल गांधी ने यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। राहुल ने कहा हमने शुक्रवार को होने वाला कार्यक्रम बारिश के कारण शनिवार को करने का फैसला किया है। उसके बाद अगले दिन हम रामलीला मैदान पर मार्च करेंगे। हमने इसमें राजनीतिक, छात्र संगठनों और सभी लोगों से आने की अपील है।
चुनाव आयुक्त के खिलाफ कर रहे
‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाया जाएगा। पब्लिक महाभियोग में जनता या राजनीतिक दल किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ विरोध जताते हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली करेगा।
सपा ने कहा- एमएलसी चुनाव भाजपा ने बेईमानी से जीता
सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा, पूरा विपक्ष जो लड़ाई लड़ रहा है उसे देश के लोग अब समझ गए हैं। वे समर्थन कर रहे हैं। यूपी में एमएलसी चुनाव में यह भाजपा को अहसास कराया कि वे कितना पीछे हैं। जो सीट वो जीते हैं वो जुगाड़ बेईमानी से जीते हैं। सभी सीटों पर पढ़े लिखे लोगों ने सपा को मजबूत किया।
pc- inc






