India-Canada: पीएम मोदी और मार्क कार्नी के बीच कई मुद्दों पर हुई बात, भारत को यूरेनियम देगा...

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच नागरिक परमाणु ऊर्जा में लंबी अवधि के लिए यूरेनियम सप्लाई का एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, पिछले दशक में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। यहां प्रति व्यक्ति आय का विकास ऐसा रहा है जो इतिहास में बहुत कम देखा गया है। कनाडा आपके इसी उत्साह और उद्देश्य की भावना को साझा करता है।

कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, पिछले वर्ष में कनाडा और भारत की सरकारों के बीच जो संवाद हुआ है, वह पिछले दो दशकों में हुए सभी संवादों से अधिक है। यह केवल संबंधों का नवीनीकरण नहीं है, बल्कि नए उत्साह, ध्यान और दूरदर्शिता के साथ एक मूल्यवान साझेदारी का विस्तार है।

pc- newsonair.gov.in