India-China: नेपाल में आई प्रलय के बाद बड़ा फैसला, भारत और चीन नदियों के डेटा पर देंगे एक दूसरे का साथ
- byShiv
- 27 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। नेपाल में आई बाढ़ का खतरा भारत में भी है। वैसे तो चीन की तरफ से आई बाढ़ से नेपाल में भारी तबाही मची है और इसका असर भारत के कुछ हिस्सों पर पड़ने की आशंका है, अब भारत और चीन ने फैसला किया है कि साझा नदियों के प्रबंधन व सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर गठित विशेषज्ञ-स्तरीय तंत्र की बैठक सितंबर, 2026 में होगी।
साथ ही दोनों पक्ष हाइड्रोलाजिकल (जल प्रवाह से जुड़ी जानकारी) डाटा साझा करने और संबंधित समझौतों के नवीकरण पर भी विमर्श जारी रखने की सहमति बनी है। तिब्बत के इलाके में कई बड़ी जलबिजली परियोजना लगाने की चीन की योजना को लेकर भारत कई बार अपनी चिंता जता चुका है। अगले महीने होने वाली बैठक इस लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी।
इसके अलावा सीमा प्रबंधन सुधारने के लिए जनरल लेवल मैकेनिज्म व वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की बैठक आयोजित करने के लिए दो अन्य जगहों का चयन किया गया है। दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों पर विमर्श करने के लिए पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में सीमा सैन्य हाटलाइन के दो अतिरिक्त चैनल भी शुरू करने की सहमति बनी है।
pc- BBC






