India-EU Trade Deal: भारत और ईयू के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड डील का ऐलान, मोदी बोले अब तक का सबसे बड़ा ट्रेड एग्रीमेंट पूरा किया
- byShiv
- 27 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और यूरोपीय संघ ने मंगलवार को अपने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत पूरी होने की औपचारिक घोषणा कर दी। इस समझौते को यूरोपीय नेताओं की तरफ से मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने अब तक का सबसे बड़ा ट्रेड एग्रीमेंट सफलतापूर्वक पूरा किया है।
मीडिया रिपोटार्स की माने तो मोदी ने कहा कि यह समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था, मैन्युफैक्चरिंग और ग्लोबल सप्लाई चेन को नई मजबूती देगा। उनके मुताबिक यह डील दोनों पक्षों के बीच भरोसे और साझेदारी का नया अध्याय खोलेगी।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी इस समझौते की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, हमने कर दिखाया, ईयू प्रमुख ने कहा कि यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत और यूरोप दोनों के लिए फायदे का सौदा है और इससे व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
pc- indianexpress.com





