India: विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महाधिवेशन को किया संबोधित, मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा

इंटरनेट डेेस्क। अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध के लिए एक बिल पास किया हैं और इस बिल से अमेरिका रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसद शुल्क लगाने के तैयारी में है। इस मामले को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के समक्ष उठाया है। इन दोनों की मुलाकात न्यूयार्क में हुई, जहां जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महाधिवेशन को संबोधित करने के लिए गए हुए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि विदेश मंत्री रूबियो से अच्छी मुलाकात हुई है। एसआरआइए को लेकर हमने उनके समक्ष भारत की चिंताओं व हितों को स्पष्ट किया। खाड़ी और यूक्रेन संकट को लेकर भी हमने बात की है। दूसरी तरफ रूबियो ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आज न्यूयार्क में विदेश मंत्री जयशंकर से मिल कर काफी प्रसन्नता हुई।

हम साथ मिल कर भारत-अमेरिका के रणनीतिक साझेदारी का निर्माण कर रहे हैं और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय प्राथमिकताओं व आगामी बहुदेशीय प्रयासों पर भी बात हुई है। संभवत रूबियो ने यहां क्वाड संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक की बात की है। भारत और अमेरिका के बीच अभी रूसी तेल खरीदने से जुड़ा मामला सबसे महत्वपूर्ण है।

pc- thewirehindi.com