India: भारत में बढ़ा परमाणु बमों की जखीरा, संख्या सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग...पाकिस्तान रह गया बहुत पीछे....

इंटरनेट डैस्क। वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे खतरों को देखते हुए कई देख खुद को सुराक्षित करने की दिशा में लगातार काम कर रहे है। आधुनिक हथियारों की खरीद हो रही हैं तो उसके साथ ही परमाणु हथियारों की संख्या भी हर देश में बढ़ रही है। वहीं महाशक्तियों के बीच अविश्वास के माहौल के बीच परमाणु हथियारों को लेकर बेहद चौंकाने वाली और रिपोर्ट सामने आई है। रक्षा क्षेत्र पर नजर रखने वाली प्रतिष्ठित वैश्विक संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूटश्  ने अपनी सालाना सिपरी ईयरबुक 2026 जारी कर दी है।

बढ़ रही परमाणु हथियारों की संख्या
दुनिया के कई देश अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बार फिर परमाणु हथियारों पर अपनी निर्भरता बढ़ा रहे हैं, उनका मॉडर्न कर रहे हैं, इस रिपोर्ट की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन के लिहाज से भारत ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। भारत का परमाणु हथियार भंडार साल 2025 के 180 वॉरहेड्स से बढ़कर साल 2026 में 190 वॉरहेड्स तक पहुंच गया है।

पाकिस्तान हैं स्थिर
इस बढ़ोतरी के साथ ही भारत रणनीतिक रूप से अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान से काफी आगे निकल गया है, जिसकी परमाणु क्षमता इस दौरान बिना किसी बदलाव के 170 वॉरहेड्स पर ही रुकी हुई है। सिपरी की यह रिपोर्ट दिखाती है कि भारत तेजी से और बहुत ही परिपक्वता के साथ अपनी रणनीतिक क्षमताओं का विस्तार कर रहा है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपने परमाणु बलों और मिसाइल डिलीवरी सिस्टम को लगातार आधुनिक बना रहे हैं, लेकिन संख्या बल के मामले में भारत अब स्पष्ट बढ़त बना चुका है. जहां भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। वहीं पाकिस्तान के पास केवल 170 वॉरहेड्स हैं।

pc- bhaskar