India-Indonesia: भारत और इंडोनेशिया के बीच हुए 20 महत्वपूर्ण समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वाेच्च नागरिक सम्मान

इंटरनेट डेस्क। भारत के प्रधानमंत्री मोदी 2 दिनों के लिए इंडोनेशिया के दौर पर है। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौते हुए है। भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर बड़ा समझौता होने की खबर भी है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच 20 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए है। 

मिला सम्मान भी
इन समझौतों में रक्षा, ईवीएम, कृषि, समुद्री सुरक्षा और अंतरिक्ष सहयोग जैसे रणनीतिक क्षेत्र शामिल हैं। वहीं राष्ट्रपति सुबियांतो ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया है।

इंडोनेशिया की दो दिनों की यात्रा पर जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी का वहां बेहद गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का आज दूसरा दिन बेहद अहम रहने वाला है। राष्ट्रपति सुबिआंतो के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की संसद ‘कोम्प्लेक्स पार्लेमेन रिपब्लिक इंडोनेशिया’ पहुंचेंगे, जहां वे एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और सांसदों को संबोधित करेंगे।

pc- news18