India-Japan: भारत और जापान के बीच हुए कई कई क्षेत्रों में समझौते, मोदी ने पीएम सना तकाइची को बताया बहन जैसा
- byShiv
- 02 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और जापान ने अपने रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जापान की प्रधानमंत्री सना तकाइची के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच फार्मा, रक्षा, तकनीक और आर्थिक सहयोग समेत कई क्षेत्रों में समझौते हुए है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सना तकाइची की मौजूदगी में दोनों देशों ने कई मेमोरेंडम ऑफ कोऑपरेशन पर हस्ताक्षर किए।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सना तकाइची का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपनी छोटी बहन बताते हुए कहा, प्रधानमंत्री तकाइची, मेरी छोटी बहन, दोनों देशों के प्रतिनिधियों और मीडिया के साथियों का मैं स्वागत करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि सना तकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और एक दूरदर्शी नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका नारा प्रांत भारत और जापान की साझा बौद्ध विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।
pc- hindi.newsbytesapp.com





