India-Pakistan: भारत-पाक की 117 हस्तियों ने पीएम मोदी और शहबाज शरीफ को लिखा पत्र, रिश्ते सुधारने की बात कही
- byShiv
- 01 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत पकिस्तान के रिश्तों में हमेशा तनाव बना रहता हैं, हालात यह हैं की दोनों देशा के बीच कई बार युद्ध भी हो चुका है। लेकिन बीच बीच में कई बार रिश्तों को सुधारने की कोशिश भी हुई, लेकिन पाकिस्तान फिर से अपनी हरकतों पर आ जाता है। इस बीच अब एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारने के लिए दोनों देशों की 117 हस्तियों ने पीएम मोदी और पाक पीएम शहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस पत्र में कहा गया हैं टकराव नहीं, बातचीत का रास्ता चुनिए, ताकि दक्षिण एशिया में शांति और विकास का माहौल बन सके। इन 117 हस्तियों में पूर्व अधिकारी, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं। भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और आरजेडी सांसद मनोज झा समेत 61 लोगों और पाकिस्तान की ओर से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी समेत 56 लोगों ने चिट्ठी पर साइन किए हैं।
यह पहल ऐसे समय में की गई है जब हाल के महीनों में भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव बना हुआ है। इनका कहना है कि लगातार बढ़ती शत्रुता से दोनों देशों के विकास, क्षेत्रीय स्थिरता और आम नागरिकों के हित प्रभावित हो रहे हैं।
pc- news18 hindi






