India-Russia: जाने आज क्या रहने वाला हैं पुतिन का दिनभर का शेड्यूल, शाम को 7 बजे राष्ट्रपति देंगी राजकीय भोज

इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज भारत दौरे का दूसरा दिन है। अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन वो काफी व्यस्त रहने वाले है। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक समेत कई अन्य कार्यक्रम तय हैं। गुरुवार को पुतिन दिल्ली पहुंचे, तो स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ा और उनका हवाई अड्डे पर स्वागत किया। दोनों 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। प्रधानमंत्री ने पुतिन के लिए औपचारिक रात्रिभोज रखा था।

आज के क्या है कार्यक्रम?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति पुतिन शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। सुबह 11 बजे पुतिन हैदराबाद हाउस में 23वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद पुतिन हैदराबाद हाउस में ही भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे और 5 बजे भारत मंडपन में कारोबारियों से मिलेंगे।

शाम 7 बजे राष्ट्रपति देंगी राजकीय भोज 
जनकारी के अनुसार शाम को करीब 7 बजे पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजकीय भोज की दावत देंगी। इस दौरान कई अन्य मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इससे पहले उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत होने की संभावना है। रात्रिभोज के बाद पुतिन रात लगभग 9 बजे भारत से मॉस्को के लिए रवाना हो जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान पुतिन भारत के साथ 25 समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसमें 15 से अधिक व्यापारिक समझौते शामिल हैं।

pc- economictimes.indiatimes.com