India-Russia: दो दिन के दौरे में क्या क्या करेंगे पुतिन, जान ले आप भी, डील, दोस्ती और डिनर डिप्लोमेसी होगी एक साथ
- byShiv
- 03 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत दौरे पर आ रहे है। बताया जा रहा हैं की पुतिन अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी के साथ 23वीं द्विपक्षीय शिखर बैठक करेंगे। यह उनकी 2022 के बाद पहली भारत यात्रा है, दौरे में कई बड़े समझौते, व्यापार मंच को संबोधन और राज्य भोज शामिल हैं। भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं।
पीएम देंगे रात्रिभोज
पुतिन 2022 में यूक्रेन पर रूस की विशेष सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद पहली भारत यात्रा है। दोनों देशों के बीच यह 23वां द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन होगा, जिसे दोनो पक्ष अत्यंत महत्वपूर्ण मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर की शाम नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में 7 लोक कल्याण मार्ग पर शाम 7 बजे तक एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। अगले दिन, 5 दिसंबर की सुबह 9 बजे राष्ट्रपति पुतिन को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत दिया जाएगा और उन्हें त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा, उसके बाद 10 बजे तक पुतिन राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
होगी बैठक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन हैदराबाद हाउस में 23वीं भारत-रूस शिखर बैठक करेंगे। इस बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक, अंतरिक्ष और सामरिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण घोषणाएं और समझौते होने की उम्मीद है। दोनों नेता अपनी बातचीत के बाद जॉइंट स्टेटमेंट भी जारी करेंगे। शाम 4 बजे दोनों नेता भारत-रूस बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे, जहां द्विपक्षीय व्यापार को नई दिशा देने पर फोकस रहेगा। यह चरण विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर की शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में राज्य भोज आयोजित करेंगी। लगभग 30 घंटे के भारत प्रवास के बाद राष्ट्रपति पुतिन देर शाम भारत से लौटेंगे।
pc- ft.com






