India-Russia: प्रधानमंत्री मोदी की हुई खास दोस्त पुतिन से मुलाकात, नाश्ते में रखवा दिया पुतिन ने कुछ ऐसा की देखकर ही मोदी का.....

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दौर पर हैं और वो यहां पर 22वें रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मॉस्को पहुंचे हैं। बता दें की पीएम मोदी के यहां एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रूस के प्रथम डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। बता दें की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे हैं।

शिखर सम्मेलन
वहीं पीएम रूसी राष्ट्रपति के साथ 22वें रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह शिखर वार्ता मंगलवार को होगी। वहीं अनौपचारिक बातचीत में राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के लिए ताजे फल, मेवे, सूखे मेवे और खजूर और मिठाई परोसी थी। इसके बाद दोनों नेता डिनर के लिए पहुंचे। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को बताया कि इस चुनाव में 65 करोड़ लोगों ने मतदान किया है और भारत एक मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू के बाद 60 साल में ऐसा पहली बार है जब कोई नेता तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बना है। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने कहा मैंने तीसरे कार्यकाल में तीन गुना अधिक मेहनत करने का निर्णय लिया है। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति ने मोदी से कहा, आपका जीवन लोगों के लिए समर्पित है।

भारतीय समुदाय ने किया स्वागत
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के मॉस्को पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामे रखा को पीएम का स्वागत किया। उन्होंने कई लोगों से हाथ भी मिलाया और उनके स्वागत में मौजूद लोगों को पीएम ने संबोधित भी किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस पहुंचने के बाद अपडेट दिया है कि वह मॉस्को पहुंच गए हैं।

pc- aaj tak,x.com