India-Russia: पीएम मोदी साथ हाई लेवल मीटिंग के लिए भारत आएंगे पुतिन, स्वीकार किया निमंत्रण
- byShiv
- 06 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत आ सकते है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। दोनों नेताओं ने फोन पर बात की हैं। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर जोर दिया गया। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय और से यह जानकारी सामने आई है। कार्यालय की और से सोमवार को बताया कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने का न्योता दिया था। पुतिन ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
फोन पर हुई हैं बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बातचीत में दोनों नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ बिना किसी समझौते के लड़ने की बात कही। उन्होंने रूस और भारत के संबंधों को महत्वपूर्ण बताया। क्रेमलिन ने कहा कि किसी बाहरी ताकत का इन संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दोनों देशों के रिश्ते हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिये भारत आने का निमंत्रण दिया है।
मोदी का न्योता रूसी राष्ट्रपति ने स्वीकारा
खबरों की माने तो पीएम मोदी ने पुतिन को भारत आने के लिए कहा था। पुतिन ने खुशी से यह निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। बयान में यह भी कहा गया कि रूस और भारत के संबंध बहुत मजबूत हैं। इन संबंधों पर किसी भी बाहरी चीज का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। दोनों देश हर क्षेत्र में एक दूसरे का साथ देते रहेंगे। दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान आतंकवाद के किसी भी स्वरूप के खिलाफ बिना किसी समझौते के लड़ाई की आवश्यकता पर जोर दिया।
pc- news18