India–South Korea: साउथ कोरिया के राष्ट्रपति तीन दिवसीय भारत दौरे पर, आज होगी पीएम मोदी के साथ में मुलाकात

इंटरनेट डेस्क। साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे माइउंग रविवार को भारत के तीन दिन दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। उनके साथ फर्स्ट लेडी किम हे क्युंग और एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी है जिसमें मंत्री, बड़े अधिकारी और बिजनेस लीडर शामिल हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की और सोमवार को वो पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इस दौरे में जहाज बनाने से लेकर एआई, सेमीकंडक्टर और रक्षा तक कई बड़े समझौते होने की उम्मीद है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत और साउथ कोरिया के बीच स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है, यानी ये दोनों देश सिर्फ व्यापार नहीं करते बल्कि रक्षा, टेक्नोलॉजी और कई दूसरे अहम मामलों में भी एक साथ काम करते हैं। पिछले कई सालों में दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं।

2010 में दोनों देशों के बीच एक बड़ा व्यापार समझौता हुआ था जिसके बाद से व्यापार काफी बढ़ा है। 2024 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 25.1 अरब डॉलर यानी करीब 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का था। साउथ कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वि सुंग-लाक ने सियोल में बताया कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग का एक नया अध्याय शुरू होगा।

pc- x.com