India-US: रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत, रुबियो ने किया दावा, जयशंकर ने कहा नहीं आएंगे दबाव में
- byShiv
- 16 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। जर्मनी में म्यूनिख में हो रहे सुरक्षा सम्मेलन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्काे रुबियो ने एक बार फिर दोहराया कि भारत ने वॉशिंगटन को आश्वासन दिया है कि वह रूस से अतिरिक्त तेल नहीं खरीदेगा। बता दें कि यह बात भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद फिर से सामने आई है। इसके बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उसी सम्मेलन के अगले सत्र में इसका जवाब देते हुए कहा कि भारत रणनीतिक स्वायत्तता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यानी कि भारत बाहरी दबाव के बिना स्वतंत्र रूप से अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

रुबियो ने किया दावा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मार्काे रुबियो ने 14 फरवरी को रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों की बात कही क्योंकि यूरोपीय देश यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका पर दवाब डाल रहे थे। रुबियो के मुताबिक भारत ने रूस से अतिरिक्त तेल नहीं खरीदने का आश्वासन दिया है, जिसका मतलब है कि वर्तमान में जो तेल का ऑर्डर प्रक्रिया में है वो प्रभावित नहीं होगा, लेकिन इस बारे में अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों सहित भारतीय कंपनियां अप्रैल में डिलीवरी के लिए रूसी तेल की खरीद से बच रही हैं।

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में क्या बोले एस जयशंकर?
खबरों की माने तो म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल के साथ बैठक में एस जयशंकर ने कहा कि भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता की नीति के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और देश की ऊर्जा खरीद लागत, जोखिम और उपलब्धता जैसे कारकों से तय होगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक ऊर्जा बाजार जटिल है और भारत की तेल कंपनियां वही निर्णय लेंगी, जो उन्हें अपने हित में लगेगा।
pc- indianexpress.com,





