India-US:रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा भारत, ट्रंप के दावों पर आया एमईए का आया जवाब

इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को हुए 3 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। इसके बाद अमेरिका ने भारत पर लगे आयात शुल्क को 18 फीसदी तक घटाने की बात कही है। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दावा किया गया कि रूस से भारत अब तेल ख़रीदना बंद कर देगा। खबरों की माने तो अमेरिका ने भारत के एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर बड़ा दावा किया था। अब ट्रंप के दावों पर विदेश मंत्रालय का जवाब आ गया है। 

क्या बोल रहा था अमेरिका
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा यह दावा किए जाने के बाद कि भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा और वेनेजुएला या अमेरिका से कच्चा तेल खरीदेगा, भारत सरकार ने इस पर साफ और बैलेंस्ड रिएक्शन दिया है। विदेश मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत की एनर्जी पॉलिसी किसी राजनीतिक बयानबाजी या बाहरी प्रेसर से नहीं, बल्कि देश की एनर्जी के जरूरतों और बाजार की रियलिटी से तय होती है।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
खबरों की माने तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत के लिए 1.4 अरब लोगों की एनर्जी सिक्योरिटी टॉप प्रायोरिटी है, इसी सोच के तहत भारत अलग-अलग देशों से तेल इंपोर्ट करता रहा है, उन्होंने यह भी बताया कि वेनेजुएला भारत का पुराना एनर्जी पार्टनर रहा है. भारत 2019-20 तक वेनेजुएला से तेल इंपोर्ट करता था, लेकिन इंटरनेशनल सैंक्शन की वजह से इसे रोकना पड़ा। बाद में 2023-24 में फिर से खरीद शुरू हुई, लेकिन सैंक्शन दोबारा लगने के बाद यह भी बंद करनी पड़ी। वहीं सरकार ने यह भी साफ किया कि रूस से तेल खरीद को लेकर कोई ऑफिशियल फैसला या ऐलान नहीं किया गया है।

pc- commons.wikimedia.org,prio.org,BBC