India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
- byShiv
- 01 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बात हुई हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी समेत द्विपक्षीय सहयोग के अहम क्षेत्रों की समीक्षा की, साथ ही दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।
दी ये जानकारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप के साथ बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए पीएम ने एक्स पर लिखा, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई, हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग की समीक्षा की। हम अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।
पीएम ने बताया कि इसके साथ ही दोनों देशों की कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर आपसी संपर्क और करीबी समन्वय बनाए रखने पर पूरी सहमति बनी। द्विपक्षीय संबंधों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया।
pc- aaj tak






