India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 40 मिनट तक हुई फोन पर बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर हुई चर्चा

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच लंबी फोन वार्ता हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी ने ट्रंप से 40 मिनट तक फोन पर बात की है। बताया जा रहा हैं कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ईरान सीजफायर के बाद ये पहली बातचीत है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच ये वार्ता तब हुई है जब ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से ब्लॉक करने का ऐलान किया है। 

अमेरिकी राजदूत ने क्या कहा
खबरों की माने तो भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि वे यह बताना चाहते हैं कि अमेरिका भारत से प्यार करता है।  प्रधानमंत्री मोदी ने इस फोन वार्ता की जानकारी देते हुए कहा कि इस बातचीत के दौरान द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा दोनों के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया गया। 

पीएम मोदी ने क्या कहा
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फ़ोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और हॉर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया।

pc- aaj  tak