India-US: पीएम मोदी जा सकते हैं दिसंबर में अमेरिका के दौरे पर...ट्रंप के साथ हो सकती हैं द्विपक्षीय बैठक!
- byShiv
- 23 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। माना जा रहा हैं की वह फ्लोरिडा में 14 और 15 दिसंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं, सम्मेलन की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे।
हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर भारत सरकार की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। मौजूदा रिपोर्टों के मुताबिक, अगर पीएम मोदी अमेरिका जाते हैं तो जी20 सम्मेलन से इतर उनकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है।
खबरों की माने तो प्रधानमंत्री मोदी के फ्लोरिडा दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक की संभावना है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो सकती है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समेत कई मुद्दों पर बातचीत चल रही है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मुद्दों को लेकर चर्चा के साथ रूस से भारत की तेल खरीद का मुद्दा भी दोनों देशों के संबंधों में महत्वपूर्ण बना हुआ है।
pc- jagran





