India-US: जाने कब से लागू होने जा रहा भारत पर 18 प्रतिशत टैरिफ, ट्रंप सरकार ने जारी किए आदेश
- byShiv
- 07 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर एक और बड़ा अपडेट आया है। इस डील के बाद ट्रंप ने 18 प्रतिशत टैरिक की घोषणा की थी। अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर पहले 25 प्रतिशत अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ को खत्म कर दिया है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी कार्यकारी आदेश के मुताबिक संशोधित 18 प्रतिशत टैरिफ व्यवस्था 7 फरवरी 2026 से लागू होगी। यह आदेश भारतीय समयानुसार आज सुबह 10.30 बजे से प्रभावी होगा। इसके बाद भारत से अमेरिका में आयात किए जाने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त एड-वेलोरम ड्यूटी लागू नहीं होगी।
लगाया था पहले ये टैरिफ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो व्हाइट हाउस के कार्यकारी आदेश के अनुसार, भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत आयात शुल्क अब खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही अमेरिका की आधिकारिक टैरिफ सूची में शामिल भारत से जुड़े विशेष कोड और प्रावधान भी हटा दिए गए हैं, जिनके तहत यह अतिरिक्त शुल्क लगाया जा रहा था। यह आदेश उन सभी वस्तुओं पर लागू होगा, जो 7 फरवरी 2026 को या उसके बाद अमेरिका में खपत के लिए पहुंचेंगी या वेयरहाउस से निकाली जाएंगी। यानी इस तारीख के बाद भारत से आने वाले उत्पादों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैक्स नहीं लिया जाएगा।
आज से ही होगा लागू
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसका सीधा मतलब यह है कि 7 फरवरी की सुबह 10.30 बजे के बाद जो भी भारतीय सामान अमेरिका में आधिकारिक तौर पर एंट्री करेगा या अमेरिकी वेयरहाउस से बिक्री या इस्तेमाल के लिए बाहर निकाला जाएगा, उस पर सिर्फ सामान्य आयात शुल्क लगेगा, जो करीब 18 प्रतिशत है।
pc- ndtv






