Indian Army: जनरल धीरज सेठ बने भारत के नए आर्मी चीफ, परिवार का भी हैं सेना से पुराना रिश्ता
- byShiv
- 01 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय आर्मी के नए सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक समारोह के दौरान उन्हें बुधवार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी विजयी मेरा आदर्श वाक्य है जय से विजय। जनरल धीरज सेठ ने नए सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सेठ के नाम पश्चिमी मोर्चे पर सेना की दो अभियानगत सैन्य कमान के नेतृत्व की विशिष्ट उपलब्धि दर्ज है। जनरल सेठ ने 13 लाख सैनिकों वाली सेना की कमान ऐसे समय में संभाली है जब वह सीमाओं पर चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के तौर पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद अपने पिता लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. सेठ (रिटायर्ड) को सैल्यूट किया। उनके छोटे भाई रियर एडमिरल रविनीश सेठ ने भी उन्हें सैल्यूट किया। आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने इस दौरान कहा कि आज भारतीय सेना के 31वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पद संभालना मेरे लिए गर्व और विनम्रता की बात है। मैं श्कर्तव्य, सम्मान और राष्ट्र सर्वाेपरि के आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं।
pc- danik bhaskar






