Indian Army: सेना के जवानों को रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, कर सकेंगे अब ये जवान फ्री में यात्रा
- byShiv
- 27 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के लिए अपनी जान तक को कुर्बान कर देने वाले वीर जवानों के लिए एक बड़ी खबर है। जी हां केंद्र सरकार ने वीरता पुरस्कार विजेताओं को खास सम्मान देते हुए रेल सफर से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नए आदेश के तहत अब सेना, नौसेना और वायुसेना के गैलेंट्री अवॉर्ड पाने वाले वीरों को 2 एसी में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
रेलवे का जवानों को बड़ा तोहफा
भारतीय सरकार ने वीरता पुरस्कार पाने वाले जवानों के लिए रेल यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब ऐसे सम्मानित सैनिकों को भारतीय रेलवे की प्रीमियम क्लास में आजीवन मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी।
- First Class, 2AC और AC Chair Car में फ्री सफर
- आजीवन सुविधा यानी जितनी बार चाहें इस्तेमाल कर सकते हैं
एक सहयोगी (Companion) को साथ यात्रा की परमिशन
किन्हें मिलेगा इसका लाभ?
इस फैसले का दायरा सिर्फ सैनिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिवार को भी इसमें शामिल किया गया है, यानी सरकार यह सम्मान देश के वीर जवानों के परिवार तक पहुंचा रही है
इन जवानों के परिवारों मिलेगा इसका फायदा:
- सेना, नौसेना और वायुसेना के वीरता पदक विजेता अधिकारी और जवान
- शहीद या दिवंगत विजेताओं के जीवनसाथी, पुनर्विवाह तक पात्र
- अविवाहित मरणोपरांत सम्मानित जवानों के माता-पिता
परिवार को भी सम्मान और सुविधा का सीधा लाभ




