Indore: घर में ईवी कार चार्जिंग के दौरान लगी आग, 4 सिलेंडर फटे, 7 लोगों की जलकर मौत, 3 गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती
- byShiv
- 18 Mar, 2026
इंटरेनट डेस्क। इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। यहां बीती देर रात एक रिहायशी मकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड ने देखते ही देखते एक हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया। हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया समेत परिवार के 7 लोगों की जलकर मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया जा रहा शॉर्ट सर्किट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हादसा देर रात उस समय हुआ जब घर के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रॉनिक कार को चार्जिंग पर लगाया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई। डराने वाली बात यह थी कि उस मकान में करीब 15 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। कार की आग ने जैसे ही घर को अपनी चपेट में लिया, वहां रखी 4 गैस टंकियों में एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका दहल उठा।
रिश्तेदार भी थे घर के अंदर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुगलिया परिवार में किसी पारिवारिक आयोजन की तैयारी चल रही थी, जिसके चलते कुछ रिश्तेदार भी वहां रुके हुए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर देर रात से ही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड की 5 से अधिक गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया और अब तक 7 शवों को बाहर निकाला जा सका है। बताया जा रहा हैं की 3 अन्य गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
pc- navbharat





