Instagram: आ रहा हैं इंस्टाग्राम में नया फीचर्स, मिलेगा आपको अब यह ऑप्शन
- byShiv
- 02 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंस्टाग्राम आप भी चलाते होंगे और आपको भी इसमें कई फीचर्स देखने को मिलते होंगे। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इंस्टाग्राम कंट्रोल और प्राइवेसी देने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब खबर है कि मेटा के स्वामित्व वाला यह प्लेटफॉर्म एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिससे आप खुद को किसी दूसरे यूजर की क्लोज फ्रेंड लिस्ट से हटा सकेंगे।
साल 2018 में लॉन्च हुआ क्लोज फ्रेंडफीचर यूजर्स को यह सुविधा देता है कि वे अपनी स्टोरी और रील सिर्फ चुनिंदा लोगों के साथ शेयर कर सकें। अभी तक अगर कोई आपको अपनी क्लोज फ्रेंड लिस्ट में जोड़ता है तो आपके पास खुद को हटाने का कोई विकल्प नहीं होता। लेकिन नए अपडेट के बाद आप चाहें तो खुद ही उस लिस्ट से बाहर निकल सकेंगे।
इस आने वाले फीचर की जानकारी रिवर्स इंजीनियर ऐलेसेंड्रो प्लूजी ने दी है। उन्होंने यह भी देखा कि इंस्टग्राम कुछ नए सब्सक्रिप्शन आधारित टूल्स पर काम कर रहा है। इनमें अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट बनाने की सुविधा, यह देखने का विकल्प कि कौन आपको फॉलो बैक नहीं कर रहा और बिना सामने वाले को पता चले स्टोरी देखने जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
pc-macrumors.com






