Instagram Tips and Tricks: इंस्टाग्राम के ये 3 सीक्रेट फीचर्स हैं बड़े काम के, आपकी प्राइवेसी रहेगी पूरी तरह सेफ

PC: India tv hindi

इंस्टाग्राम आज के समय में सोशल मीडिया यूजर्स और युवाओं के बीच सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप बन चुका है। हम में से ज्यादातर लोग रोज रील्स देखने, स्टोरीज पोस्ट करने या चैट करने के लिए इसका उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम में कई ऐसे कमाल के और सीक्रेट फीचर्स मौजूद हैं जो न सिर्फ आपका डेटा बचाते हैं बल्कि आपकी प्राइवेसी को भी मजबूत करते हैं? आइए जानते हैं इंस्टाग्राम की 4 ऐसी असरदार ट्रिक्स के बारे में जो आपके बहुत काम आएंगी:

1. 'Quiet Mode' से पाएं नोटिफिकेशन से छुटकारा
काम करते वक्त या पढ़ाई के दौरान बार-बार इंस्टाग्राम के नोटिफिकेशन्स आने से ध्यान भटकता है।

कैसे ऑन करें: अपनी प्रोफाइल में जाएं > Three Lines (Menu) पर क्लिक करें > Settings and privacy > Notifications में जाएं और Quiet Mode को ऑन कर दें।

फायदा: आप इसके लिए टाइमर सेट कर सकते हैं। इस दौरान आपको कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा और आपकी प्रोफाइल पर 'In Quiet Mode' लिखा आएगा, जिससे आपके दोस्तों को भी पता चल जाएगा कि आप व्यस्त हैं।

pc: amar ujala

2. रील्स देखते वक्त बचाएं अपना इंटरनेट डेटा ('Data Saver')
अगर इंस्टाग्राम रील्स देखते-देखते आपका मोबाइल डेटा बहुत जल्दी खत्म हो जाता है, तो यह फीचर आपके बहुत काम आएगा।

कैसे ऑन करें: Settings and privacy > Data usage and media quality में जाएं और Data Saver वाले ऑप्शन को इनेबल कर दें।

फायदा: इसके बाद रील्स और हाई-डेफिनिशन वीडियोज आपका डेटा बहुत कम खर्च करेंगे, जिससे आपका इंटरनेट पैक पूरे दिन आसानी से चलेगा।

pc: india tv hindi

3. 'Restrict' फीचर से ऑनलाइन ट्रोलर्स और नेगेटिव कमेंट्स को रोकें
अगर कोई यूजर आपकी पोस्ट पर बिना वजह गलत कमेंट कर रहा है या आपको परेशान कर रहा है, लेकिन आप उसे ब्लॉक नहीं करना चाहते, तो 'Restrict' का इस्तेमाल करें।

कैसे इस्तेमाल करें: उस यूजर की प्रोफाइल या कमेंट पर जाएं > ऊपर तीन डॉट पर टैप करके 'Restrict' चुनें।

फायदा: इसके बाद उस यूजर द्वारा किया गया कमेंट सिर्फ उसी को दिखेगा, बाकी किसी को नहीं। साथ ही, जब वह आपको मैसेज करेगा तो वह सीधे 'Message Requests' में जाएगा और उसे पता भी नहीं चलेगा कि आपने उसका मैसेज पढ़ लिया है।