Instagram का सबसे काम का फीचर, नहीं मिलेंगे नोटिफिकेशन, जानें 'Quiet Mode' का जादू
- byvarsha
- 03 Oct, 2026
PC: Jagran
क्या आप भी पढ़ाई या काम के दौरान बार-बार इंस्टाग्राम के नोटिफिकेशन आने से डिस्टर्ब होते हैं? कई बार काम पर फोकस करने के लिए लोग ऐप को ही डिलीट कर देते हैं। लेकिन इंस्टाग्राम में एक ऐसा इन-बिल्ट प्राइवेसी टूल है, जो बिना ऐप अनइंस्टॉल किए आपको सोशल मीडिया के डिस्ट्रैक्शन से बचा सकता है। इस फीचर का नाम है 'Quiet Mode'।
जब आप इसे ऑन कर देते हैं, तो इंस्टाग्राम आपके सभी नोटिफिकेशन को म्यूट (Mute) कर देता है। इसके अलावा, आपकी प्रोफाइल पर 'In Quiet Mode' का स्टेटस दिखने लगता है, जिससे अगर कोई आपको डायरेक्ट मैसेज (DM) करता है, तो उसे ऑटोमैटिक एक मैसेज मिल जाता है कि आप फिलहाल व्यस्त हैं।
Instagram Quiet Mode ऑन करने का आसान तरीका
Profile खोलें: अपने फोन में Instagram ऐप ओपन करें और नीचे दाईं ओर दिख रही अपनी Profile Picture पर टैप करें।
Settings में जाएं: ऊपर दाईं ओर दिख रही Three Lines (तीन लाइनों) पर क्लिक करें और Settings and Privacy चुनें।
Notifications चुनें: सूची में से Notifications वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
Quiet Mode सेलेक्ट करें: आपको 'Quiet Mode' का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
समय सेट करें: इसे ऑन (Toggle ON) करें और अपनी पसंद का समय चुनें (जैसे रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक या पढ़ाई के समय का टाइम)।





