IPL 2026: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुई ये खास उपलिब्ध, कर दिया ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स को 33 रन से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 235 रन बनाए और पंजाब किंग्स की टीम को जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना पाई।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस मैच में विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने 13 गेंद पर 35 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी करते हुए 4 छक्के और 2 चौके लगाए।

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में चौथा छक्का लगाते ही उपलब्धि हासिल कर ली।  अभिषेक शर्मा ने भारत में टी20 में छक्कों का अनोखा तिहरा शतक ठोक दिया है। अभिषेक शर्मा भारत में 300 टी20 छक्के लगाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।

pc- espncricinfo.com