IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान के नाम का किया ऐलान, जाने कौन संभालेेगा...

इंटरनेट डेस्क। संजू सैमसन की चेन्नई सुपर किंग्स में एंट्री हो गई है। उन्होंने आर आर को छोड़ दिया हैं इसी के साथ ये भी खबरें थी कि अगर संजू चेन्नई में आते हैं तो फिर कप्तानी करेंगे। इस बात को लेकर भी पांच बार की चैंपियन चेन्नई ने स्थिति साफ कर दी है की आईपीएल 2026 में चेन्नई का कप्तान कौन होगा?

बता दें कि पांच बार की चैंपियन चेन्नई ने साल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी थी। बीते सीजन भी वही कप्तान थे, लेकिन बीच सीजन चोटिल हो गए थे। इसके बाद धोनी ने कप्तानी संभाली थी। अगले सीजन से पहले संजू की खबरों के साथ उनका नाम भी टीम के अगले कप्तान के तौर पर लिया जा रहा था।

ये खिलाड़ी होगा कप्तान
वैसे चेन्नई फ्रेंचाइजी ने बता दिया कि आईपीएल-2026 में चेन्नई का अगला कप्तान कौन होगा। चेन्नई ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया और अपने कप्तान के बारे में साफ कर दिया। चेन्नई ने बता दिया है कि गायकवाड़ ही उनके अगले कप्तान होंगे। चेन्नई ने गायकवाड़ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, रास्ता दिखाएं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़।

pc- jagran