IPL 2026: धोनी सीएसके के लिए रहेंगे आईपीएल में उपलब्ध, लेकिन कुछ ही मैचों में....प्लेइंग इलेवन से हो सकते हैं...
- byShiv
- 23 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल के नए सीजन की शुरूआत हो जाएगी। ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उपलब्ध होंगे, लेकिन हो सकता है कि वह कुछ मैचों में प्लेइंग 11 से बाहर रहें।
जानकारी के अनुसार धोनी जुलाई 2026 में 45 साल के हो जाएंगे और समाचार एजेंसी पीटीआई को चेन्नई सुपर किंग्स के एक सूत्र ने बताया कि वह इस आईपीएल सीजन फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी की उपलब्धता के कारण वह कुछ लीग मैचों में बेंच पर दिख सकते हैं।
पीटीआई से चेन्नई सुपर किंग्स के सूत्र ने धोनी को लेकर कहा, ‘हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि वह चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने इस सीजन के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। वह हर मैच खेलेंगे या नहीं इसके बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकते।’ इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण पिछले दो सीजन में बतौर बल्लेबाज धोनी की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ी है। वह अंत के ओवरों में कुछ गेंद खेलने आते रह हैं।
pc- parbhat khabar






