IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने किया बड़ा बदलाव, इस पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को दी ये जिम्मेदारी
- byShiv
- 12 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च से होने जा रही हैं, इसका शेड्यूल भी जारी हो चुका है। ऐसे में गुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को सहायक कोच नियुक्त करने की घोषणा की। इससे फ्रेंचाइजी की कोचिंग व्यवस्था और मजबूत हुई है। विजय दहिया के पास कोचिंग का अच्छा-खासा अनुभव है।
दहिया ने 19 वनडे और दो टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 2007-08 सीजन में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाया और तब से घरेलू और आईपीएल टीमों में कोचिंग का एक मजबूत अनुभव प्राप्त किया है। उनकी नियुक्ति ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल होने के बाद हुई है।
2022 में अपने डेब्यू के बाद से गुजरात टाइटंस आईपीएल की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक बनकर उभरी है। अपने पहले चार सीजन में से तीन में प्लेऑफ में जगह बनाई और अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता।
pc- moneycontrol.com






