IPL 2026: हार्दिक पांड्या को गुस्सा को दिखाना पड़ा महंगा, बीसीसीआई ने ठोका बड़ा जुर्माना

इंटरनेट डेस्क। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बने आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बुधवार को हुए मैच में कैच छूटने और चौके जाने के बाद हार्दिक ने गुस्से में बेल्स को गिरा दिया था।

बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि हार्दिक पांड्या को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। ये मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग्स का गलत इस्तेमाल करने से संबंधित है।

हार्दिक पांड्या ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया। बता दें कि हार्दिक चोटिल होने के कारण पिछले कुछ मैचों में नहीं खेले थे।

pc- abp news