इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर चर्चा हैं की आज धोनी मैदान में उतर सकते है। यह मुकाबला अब सिर्फ प्लेऑफ की लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरी तरह धोनी की वापसी के इर्द-गिर्द घूमने लगा है। लेकिन आज चर्चा यह भी की वो आज संन्यास की घोषणा भी कर सकते है।
सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी पहले ही मंशा जता चुके हैं कि वो अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेलना चाहते हैं। बता दें कि एमएस धोनी ने पांच साल पहले यानी आईपीएल 2021 में इच्छा जताई थी कि चेपॉक में अपना आखिरी मैच खेलना चाहते हैं।
धोनी ने कहा था, मैं हमेशा अपना क्रिकेट योजनाबद्ध रखता हूं। आखिरी मैच मैंने रांची में खेला। वनडे में आखिरी मैच मैंने अपने गृहनगर रांची में खेला। उम्मीद है कि टी20 का आखिरी मैच चेन्नई में खेलूं। समय कब होगा, मुझे नहीं पता। एमएस धोनी के पूर्व साथी रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज के खेलने की प्रबल उम्मीद है। अश्विन ने बताया कि धोनी फिट हैं और सीएसके के लिए आखिरी दो या तीन मैच खेल सकते हैं।
PC- india tv hindi






