IPL 2026: मुंबई इंडियंस 2027 के आईपीएल में इन खिलाड़ियों को कर सकती हैं रिलीज

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर आसान तो रहा ही नहीं और अब खत्म भी हो गया। वैसे खराब परफॉर्मेंस के चलते अगले साल ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को टीम से रिलीज भी किया जा सकता है। दरअसल मुंबई इंडियंस पिछले 6 सालों से एक भी ट्रॉफी नही जीती है। आईपीएल 2026 के सीजन में तो सिर्फ 4 मैच जीती है और 9 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में मुबई की टीम इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

हार्दिक पंड्या
इस लिस्ट में सबसे पहला चौकानें वाला नाम हार्दिक पंड्या का है। मुबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंपी गई थी। पंड्या की इस सीजन ना तो बल्लेबाजी सही रही और ना ही गेंदबाजी। फ्रेंचाइजी उनको टीम से रिलीज करने का फैसला ले सकती है।

सूर्यकुमार यादव

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार यादव मिडल ओवर्स में बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए खेलते हुए काफी अच्छे स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। लेकिन इस आईपीएल सीजन में उनका बल्ला खामोश नज़र आया हैं। सूर्यकुमार यादव को मैनेजमेंट टीम बाहर कर सकती है।

रॉबिन मिंज
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज का नाम हो सकता है। उनको लेकर मैनेजमेंट का भरोसा डगमगा सा गया हैं। 65 लाख रुपये में खरीदे गए रॉबिन मिंज ने खेल में काफी सारे असान मौकों को गवा दिया।

pc- ipl