इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर बेहद ही खराब रहा। टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के साथ ही ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी 27 करोड़ रुपये बनने से लेकर टीम की कप्तानी छोड़ने तक का पंत का यह सफर किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा।
भारी उम्मीदों के साथ शुरू हुआ यह सफर आखिरकार एक बेहद कड़वे मोड़ पर आकर थमा, जहां पंत को कप्तानी से हाथ धोना पड़ा या यूं कहें कि उन्होंने खुद को इस भारी-भरकम जिम्मेदारी से अलग कर लिया।
ऋषभ पंत अपनी जिस निडर और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, कप्तानी के दबाव में वह कहीं खो गई। टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी उन पर इस कदर हावी हुई कि उनका स्वाभाविक खेल पूरी तरह ब्लॉक हो गया।
PC- navbharat






