IPL 2026: आईपीएल टूर्नामेंट की तारीखों में हुआ बदलाव, अब इस दिन से शुरू होगा आईपीएल का धमाल
- byShiv
- 28 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का हर किसी को इंतजार हैं और इस टूर्नामेंट को देखना हर किसी को पसंद भी आता है। ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, टूर्नामेंट अब तय तारीख से दो दिन बाद शुरू होगा। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 का आगाज अब 28 मार्च से होगा, जबकि पहले इसे 26 मार्च से शुरू करने की योजना थी।
15 दिसंबर 2025 को सभी 10 फ्रेंचाइजीज को दी गई जानकारी में 26 मार्च की तारीख बताई गई थी, लेकिन अब आंतरिक रूप से शुरुआत 28 मार्च तय की गई है। फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक अगले हफ्ते होने वाली है, जिसमें पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा, शेड्यूल जारी करने में देरी की मुख्य वजह असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं, अभी तक चुनाव आयोग ने इन राज्यों की तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
PC- ndtv sports






