IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ जुड़े टॉम मूडी, निभाएंगे ये बड़ी जिम्मेदारी
- byShiv
- 04 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 के पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स ने बड़ा फैसला लिया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी को ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया है। मूडी आगामी आईपीएल सीजन से टीम की रणनीति, स्काउटिंग और डेवलपमेंट प्रोग्राम की निगरानी करेंगे।
लखनऊ फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर मूडी का स्वागत करते हुए पोस्ट लिखा, अनुभव, दृष्टि और नेतृत्व...सुपर जाएंट्स परिवार में आपका स्वागत है, टॉम मूडी! 60 वर्षीय मूडी को क्रिकेट जगत में एक अनुभवी कोच और रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है।
उन्होंने इससे पहले दो बार सनराइजर्स हैदराबाद के साथ कोचिंग की है। साल 2022 में ब्रायन लारा ने जब हैदराबाद की कोचिंग संभाली, तब मूडी ने फ्रेंचाइजी छोड़ी थी। टॉम मूडी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आठ टेस्ट और 76 वनडे मैच खेले, जिनमें उन्होंने कुल 1667 रन बनाए और 54 विकेट लिए। हालांकि, घरेलू स्तर पर वे एक शेफील्ड शील्ड लीजेंड माने जाते हैं। उन्होंने 21,000 से अधिक प्रथम श्रेणी रन, 64 शतक और 361 विकेट अपने नाम किए।
pc- crictracker.com






