IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में कर दिया ये कारनामा
- byShiv
- 31 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान रॉयल्स और सीएसके के बीच आईपीएल में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद पर अर्धशतक जमाया और राजस्थान को 8 विकेट से जीत दिलाने में सफलता हासिल की, वैभव ने अपनी पारी की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया, मैट हेनरी की गेंद पर वैभव ने छक्का लगाकर अपनी पारी का आगाज किया।
वैभव 17 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए, अपनी आतिशी पारी में वैभव ने 4 चौके और 5 छक्के लगाने का कमाल किया, यानी अपनी 52 रन की पारी में वैभव ने 46 रन सिर्फ चौके और छक्के से बटोरे।
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अपनी पारी के दौरान वैभव ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टी-20 में बना दिया है। वैभव सूर्यवंशी टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 15 साल की उम्र में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने 15 साल की उम्र में अबतक कुल 67 छक्के लगा चुके हैं। वैभव के अलावा यदि 15 साल की उम्र के बल्लेबाजों की बात की जाए तो टी-20 में दूसरे बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 24 छक्के ही लगाए हैं।
PC- espncricinfo.com






