IPL 2027: गुजरात टाइटंस की रिटेंशन लिस्ट जारी, जाने किन खिलाड़ियों को किया रिलीज
- byShiv
- 18 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2027 से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसमें भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी शामिल हैं। गुजरात ने सबसे चौंकाने वाला रिलीज बल्लेबाज शाहरुख खान का किया। शाहरुख टीम के लिए फिनिशर का किरदार अदा करते थे।
वह 2024 से गुजरात का हिस्सा थे, हालांकि शाहरुख का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। गुजरात के पास ऑक्शन के लिए 3 स्लॉट खाली है, जिसमें 2 विदेशी स्लॉट हैं। इन स्लॉट को भरने के लिए टीम के पास 3.75 करोड़ रुपये का पर्स है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी 16 दिसंबर को नीलामी में किन खिलाड़ियों पर बोली लगती है।
राहुल तेवतिया को किया रिटेन
गुजरात ने फिनिशर के रूप में खेलने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाज राहुल तेवतिया को रिटेन किया है। तेवतिया के रिलीज होने की खबरें तेज थीं, लेकिन गुजरात ने अपने खिलाड़ी पर भरोसा जताया है।
गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम बैंटन, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, जयंत यादव, मोहम्मद अरशद खान, साई किशोर, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षल पटेल (ट्रेड के जरिए टीम में आए), गुरनूर बरार, अशोक शर्मा.
गुजरत टाइटंस के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान, कॉनर एस्टरहुइजेन और पृथ्वीराज यार्रा
pc- india tv hindi






