IPL 2027: कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस में मिली बड़ी जिम्मदारी, अब संभालेंगे ये बड़ा पद

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के शुरू होने में अभी समय हैं, लेकिन लगातार टीमों में कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। अब मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव हुआ हैं। मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। पांच आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम का अहम हिस्सा रहे पोलार्ड अब कोच के तौर पर फ्रेंचाइजी की कमान संभालेंगे।

मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है, फ्रेंचाइजी ने कीरोन पोलार्ड को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी है, वह महेला जयवर्धने की जगह यह भूमिका निभाएंगे। पोलार्ड मुंबई इंडियंस के साथ खिलाड़ी के तौर पर पांच आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने अपने ऐलान में कहा कि पोलार्ड की नियुक्ति खिलाड़ी से कोच तक के लंबे और मजबूत रिश्ते को आगे बढ़ाती है। उन्हें टीम के कल्चर, काम करने के तरीके और टॉप लेवल पर मुकाबला करने की जरूरतों की गहरी समझ है।

pc- mumbaiindians.com