IPL 2027: एमएस धोनी लौटेंगे 2027 के आईपीएल में, लेकिन अब इस भूमिका में....
- byShiv
- 28 May, 2026
इंटरेनट डेस्क। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर खत्म हो चुका है। टीम को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 19वें सीजन में मैदान पर भी नहीं उतरे। पूरे सीजन फैंस धोनी को बस येलो जर्सी में देखना चाहते थे, लेकिन उनकी ये मुराद पूरी नहीं हो पाई।
इसके साथ ही ये चर्चा भी तेज हो गई कि धोनी अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे। हालांकि, उन्होंने आईपीएल से रिटायरमेंट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन अब सीएसके के सीईओ काशी विश्वानथन ने अपने पूर्व चैंपियन कप्तान को लेकर एक बयान दिया है।
काशी विश्वनाथन ने एक इंटरव्यू में कहा कि धोनी किसी भी भूमिका में बस टीम के साथ जुड़े रहे। उन्होंने कहा, “हम हमेशा चाहेंगे कि वह सीएसके में किसी भी भूमिका में स्थायी रूप से मौजूद रहें, चाहे वह खिलाड़ी हों, कोच हों या मेंटर, जो भी हो, यह उनके निर्णय पर निर्भर करता है, हर निर्णय उन्हीं पर निर्भर करता है।
pc- crictoday.com






