Iran: ट्रंप और खामेनेई के बीच जुबानी जंग, ईरान में अब तक 5000 लोगों की मौत, दोनों एक दूसरे को...
- byShiv
- 19 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को धमकी दी है। ट्रंप का दावा है कि वो खामेनेई की 37 साल की सत्ता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। वहीं खामेनेई भी ट्रंप की धमकियों को लगातार जवाब दे रहे है। दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है।
वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो इन दोनों की जुबानी जंग के बीच ईरान में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 5000 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। तेहरान में मुर्दाघरों के बाहर लाशों का ढेर लग गया है। ईरान के ज्यादातर राज्यों में आगजनी देखने को मिल रही है।
खबरों की माने तो ट्रंप ने कहा, खामेनेई में अब तक का जो सबसे अच्छा फैसला लिया है, वो 800 से ज्यादा लोगों को फांसी न देने का था। ट्रंप का कहना है कि ईरान में हिंसा और दमन के बल पर सरकार चल रही है। खामेनेई ने ईरान को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। उनकी वजह से ईरान में हिंसा छिड़ी हुई है। खामेनेई ने कहा कि उन्होंने ईरान में साजिशों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने सभी मौतों के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया है।
pc- abcnews.go.com





