Iran Conflict: जयशंकर की ईरान, यूएई और कतर से हुई बात, रूस ने अमेरिका से ईरान के मुद्दे पर अल्टीमेटम की भाषा छोड़ने को कहा
- byShiv
- 06 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान युद्ध के बीच एक बड़ी खबर हैं और वो ये की विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार को बताया कि उन्हें ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची का फोन आया था, जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयशंकर ने बताया कि उन्होंने मिडिल ईस्ट में तनाव के संबंध में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान से भी बात की।

छठी बार की अराघची से बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से यह छठी बार है जब विदेश मंत्री जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अराघची के बीच बातचीत हुई है। कन की बातचीत से पहले, विदेश मंत्री ने 21 मार्च को अराघची से बात की थी। विदेश मंत्री ने एक्स पर ईरान के विदेश मंत्री को टैग करते हुए इस घटनाक्रम की जानकारी साझा की। उनकी पोस्ट में लिखा है, ईरान के विदेश मंत्री अराघची का फोन आया। मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। यह टेलीफोन पर हुई बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के मुद्दे पर ईरान को दी गई चेतावनी से मचे भारी हंगामे के बाद हुई है।

रूस ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उधर, रूस ने अमेरिका से ईरान के मुद्दे पर अल्टीमेटम की भाषा छोड़कर वार्ता के रास्ते पर लौटने की अपील की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के प्रयास तभी सफल हो सकते हैं जब वाशिंगटन दबाव और धमकियों की नीति छोड़कर बातचीत को प्राथमिकता दे।
pc ndtv.in, nationalheraldindia.com, mid.ru






