Iran-Israel: ईरान-इजरायल के बीच युद्ध रूका, नेतन्याहू ने कहा-भविष्य में हमले का जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा

इंटरनेट डेस्क। ईरान-इजरायल में दो दिन पूर्व एक बार फिर से युद्ध शुरू हो गया था। लेकिन अब दोनों ने युद्ध को रोक दिया है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ईरान के साथ फिलहाल संघर्ष विराम की बात स्वीकार की, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी हमले का जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेतन्याहू ने देश के नाम एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि एक साल पहले इजरायल ने ईरान की परमाणु हथियार हासिल करने की योजना को रोकने के लिए ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू किया था।

उन्होंने दावा किया कि इजरायल ने इस खतरे को विफल किया और ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को भी खत्म कर दिया। बेंजामिन नेतन्याहू ने दोहराया कि इजरायल किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। उन्होंने कहा कि इसी दृढ़ता के साथ इजरायल ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ भी कार्रवाई की।

pc-jagran