Iran-Israel War: भारत से लौट रहे ईरानी जहाज पर अमेरिकी सबमरीन से अटैक, 80 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता
- byShiv
- 05 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका ने ईरान का एक और जहाज डुबा दिया है। अमेरिकी सबमरीन ने जहाज पर जोरदार अटैक किया, जिसके बाद वह डूब गया। इस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा कि यह हमला दूसरे विश्व युद्ध के बाद किसी दुश्मन पर पहला हमला है। ये जहाज भारत से ईरान लौट रहा था, जिस पर श्रीलंका के करीब अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में हमला किया गया।
जहाज की तरफ से आपातकालीन संकेत भेजा गया, जिसे श्रीलंका की नेवी ने इंटरसेप्ट किया। श्रीलंका ने तुरंत एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कई लोगों को डूबने से बचाया। श्रीलंकाई अधिकारियों के मुताबिक उन्हें समुद्र में कई लाशें मिली हैं। करीब 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
खबरों की माने तो श्रीलंका के अधिकारियों के मुताबिक भारत से लौट रहे ईरानी जहाज में 180 क्रू मेंबर थे। ईरानी शिप इंटरनेशनल समुद्री क्षेत्र में श्रीलंका से करीब 40 नॉटिकल मील दक्षिण में डूबा है। हालांकि, घटना श्रीलंका के समुद्री इलाके में नहीं हुई है। यह बाहरी इलाका है। फिर भी आपातकालीन कॉल आने के बाद श्रीलंका डूबने वालों की मदद कर रहा है।
pc- jansatta




