Iran: इजराइल-अमेरिका हमले में खामेनेई की मौत, ट्रंप का दावा, हमलों में 48 ईरानी नेताओं की मौत
- byShiv
- 02 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। इजराइल और अमेरिका ने जिस मकसद से ईरान पर हमला किया वो पूरा हो चुका है। दोनों देशों की और से ईरान पर दूसरे दिन भी लगातार हमले जारी हैं। रविवार को ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का हेडक्वार्टर निशाने पर रहा। इससे पहले रविवार को ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि इन हमलों में 48 ईरानी ‘नेता’ मारे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने ईरान के 9 जहाज डुबो दिए हैं।
इजरायल क्या कह रहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इजराइली वायुसेना ने बताया कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर पिछले 24 घंटे में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं। खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला किया गया। इसमें उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं।
राजकीय शोक घोषित
मीडिया रिपोटर्स की माने तो खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ईरानी सेना ने इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के कई देशों में हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइल में एक हमले में 9 लोगों की मौत हो गई है। तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत भी हो गई है।
pc- aaj tak



