Iran: खामेनेई के अंतिम संस्कार में 3 बेटे शामिल, मुजतबा को रखा गया दूर, ट्रंप ने कहा-पूरे नेतृत्व को एक साथ कर सकते थे खत्म

इंटरनेट डेस्क। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी है। रविवार को उनके तीन बेटे मसूद, मेयसम और मुस्तफा शामिल हुए। हालांकि खामेनेई के बेटे और उत्तराधिकारी मुजतबा खामेनेई समारोह से दूर रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल से जान का खतरा होने के कारण उन्होंने सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं लिया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने ‘किल ट्रम्प और ‘किल इजराइल पीएम के नारे लगाए। साथ ही, पूर्व सुप्रीम लीडर का बदला लेने की मांग की। आज सोमवार को तेहरान की सड़कों से खामेनेई की भव्य अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

खामेनेई के ताबूत को शहर के प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा। धार्मिक नेता, सरकारी अधिकारी और सेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। वही खामेनाई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रम्प बोले- एक हमले में ईरानी लीडरशिप खत्म कर सकते थे। ट्रम्प ने कहा कि खामेनेई के अंतिम संस्कार में ईरान का पूरा शीर्ष नेतृत्व मौजूद था और अमेरिका चाहता तो एक ही हमले में सभी को खत्म कर सकता था, लेकिन बातचीत का रास्ता खुला रखने के लिए ऐसा नहीं किया।

pc- danik bhaskar